Showing posts with label खुशबू. Show all posts
Showing posts with label खुशबू. Show all posts

Thursday, November 21, 2013

मौसम

White Butterfly
हवाएं रुख बदल रहीं हैं,
कभी गर्म-गर्म तो कभी सर्द-सर्द
मौसम का मिजाज़ आशिक़ाना है,
मौसम को आशिक़ाना होते देख
प्रकृति भी नव-यौवना कि तरह इठला कर खिल उठी है
नित नई खुशबुओं व रंगों की छटा बिखेर  रही,
कहीं रातरानी की तेज़ महक,
कहीं सुर्ख लाल गुलाबों की कलियाँ चटक रहीं हैं।
भौरों की गुंजन और तितलियों की रंगिनियों से
भर गया मौसम
गुलदाऊदी अनेक रंगों में अपनी छटा बिखेर रही है।
नन्हें नन्हें मौसमी फूलों ने
रंग बिरंगे रंगों से भर दिया है प्रकृति का आँचल,
धीरे धीरे प्रवासी पक्षी भी लौटने लगे हैं
अपने घरौंदों में नए नीड़ का निर्माण कर
नव-जीवन का राग सुनाने......
- साधना

Tuesday, June 4, 2013

जीवन का एहसास

rose

जीवन का होना,
एक फूल खिलने जैसा है,
फूल की खुशबू का,
चारों दिशाओं में बिखरना और,
सतरंगी रंगो-सा छा जाना,
जीवन का होना अपने अस्तित्व की पहचान है,
जीवन का होना प्रेम, प्रीति,
अपनत्व का एहसास है,
इस पृथ्वी पर पग-पग अहिंसा, घृणा,
छल-कपट मिलने की संभावना है,
दुख की हजारों पुकारों के बीच,
दुख से मुक्ति मिलना असंभव है,
पर फिर भी जीवन का धरती पर,
होना एक अनोखा एहसास है... 
- साधना