Showing posts with label harsingaar. Show all posts
Showing posts with label harsingaar. Show all posts
Friday, October 14, 2016
Thursday, November 29, 2012
पारिजात के फूल...
एक मीठी सी गंध से भर उठता था मन
जब पारिजात में सफ़ेद प्यारे से फूल लगते
छोटे-छोटे फूल जब हवा में इधर उधर उड़ते,
कभी-कभी धरती पे बिखर जाते
कभी तितलियों, मकड़ी, व नन्हें-नन्हें कीटों से घिर जाते
सूरज के डूबने पर निशा में अपनी छटा बिखराते
किसी निराश उदास मन को शांति पहुंचाते,
सूरज के आते ही शांत व उदार मन से झर जाते
सुबह भगवान के शीश पर गजरे बन सज जाते,
उसकी मीठी सी प्यारी सी सुगंध एक अनोखा एहसास जगाती
तब जिंदगी उमंग से भर जाती
- साधना
Labels:
harsingaar,
hindi,
hindi blog,
parijaat,
poem,
poetry,
कविताएं
Subscribe to:
Posts (Atom)
