Showing posts with label pooja. Show all posts
Showing posts with label pooja. Show all posts

Thursday, April 18, 2013

सर्प-भय मुक्ति मंत्र

Snake Charmers

मैं इस पोस्ट में सर्प-भय से मुक्ति के लिए प्राचीन मंत्र को धर्म ग्रंथ के अनुसार आप सभी तक पहुँचा रही हूँ। ये सभी के लिए ज़रूरी है। 
इस मंत्र के नित्य प्रति जाप करने से सर्प या नागों के भय से मुक्ति मिलती हैं और यह मंत्र विष-भय से हमारी रक्षा करता है।
मंत्र इस प्रकार है: 
जरत्कारुर्जगद्गौरी मनसा सिद्धयोगिनी। 
वैष्णवी नागभगिनी शैवी नागेश्वरी तथा॥
जरत्कारूप्रियाआस्तीकमाता विषहरेति च।
महाज्ञानयुता चैव सा देवी विश्वपूजिता॥
द्वादशैतानि नामानि पूजाकाले तु यः पठेत।
तस्य नागभयम् नास्ति तस्य वंशोभ्द्वस्य च॥

अगर आप सभी को यह जानकारी पसंद आए तो जरूर शेयर करें और सभी तक पहुँचाए। 
धन्यवाद। 
- साधना

Wednesday, March 6, 2013

माँ















माँ तुम्हारे सामने युग-युग के मस्तक झुक जाते,
तुम्हारी ममता के आगे संसार की हर गति रुक जाती,
तुम्हारी व्यापकता में ईश्वर स्वयं डूबना चाहते,
तुम्हारी हर मुस्कान पर सब न्योछावर हो जाते,
माँ तुम्हारी रचना में प्रभु का सारा वैभव चुक जाता,
माँ तुम्हारी ममता की मिठास में डूब मन स्थिर हो जाता,
तुम्हारे आँचल की छाँव में मन सुकून से भर जाता,
तुम्हारे हाथों से भोजन का निवाला पा मन अमृत-सा तृप्त हो जाता,
तुम्हारा विश्वास मेरे अन्तर्मन के विश्वास को प्रबल बनाता,
माँ मैं तुम्हारे हर रूप का पूजक हूँ,
हर हाल में युग-युग तक मैं तुम्हारी ही पूजा करना चाहता हूँ। 
- साधना