Showing posts with label रेत की घड़ी. Show all posts
Showing posts with label रेत की घड़ी. Show all posts

Wednesday, April 10, 2013

समय

sandglass
समय मुट्ठी से फिसलती रेत की तरह बीतता जाता,
मन खुशियों से भरा रहे तो समय उड़ती हुई चिड़िया
की तरह बीतता जाता, दुख आने पर आलसी अजगर
की तरह रेंग-रेंग कर बीतता, समय हमें ज़िंदगी जीना सिखाता,
समय से बड़ा शिक्षक कोई नहीं,
समय जीवन की कीमत करना सिखाता है,
नाम रोशन होने पर या गुमनामी के अँधेरों में
खोने का समय ही साक्षी होता है,
समय के साथ चलने वाले इतिहास रचते हैं,
समय को चलाने वाले इतिहास पुरुष बन जाते हैं।
- साधना