Showing posts with label bansuri. Show all posts
Showing posts with label bansuri. Show all posts

Monday, May 6, 2013

विनती

Krishna-I

कान्हा,
मैं जानती हूँ कभी किसी दिन मुझे इस संसार से
विदा होना होगा सूर्य अस्त हो रहा होगा,
पंछी अपने घरोंदों में लौट रहे होंगे और,
मैं अंधेरों में डूब जाऊँगी
तुमसे सिर्फ इतनी विनती है कि
संसार से जाने के पहले मैं अपने भाव तुम्हें,
समर्पित कर सकूँ, तुम्हारे दर्शन के लिए,
दीप जला सकूँ और एक पुष्प हार बनाकर,
तुम्हें अर्पित कर सकूँ, ताकि मेरा जीवन,
सफल हो जाएँ...
- साधना

Monday, December 24, 2012

बांसुरी

Sri Sri Radha Vrindaban Chandra
कान्हा!

तुम्हारी बांसुरी के स्वर में
निशिगंधा, पारिजात, चमेली सा मीठा सुगंधित स्वर है
ठंडी, लहराती मुक्त पवन सा मोहक व मादक स्वर है
भ्रमरों की मस्त, फक्कड़ सी गुनगुनाहट है
पत्तियों की सरसराहट से उत्पन्न होने वाला स्वर है
अनंत से उठने वाले स्वरों की गूंज है
तुम्हारी बांसुरी के स्वर मेरे जीवन को

उमंग व उल्लास से भर देते हैं
मेरे मन में नई उम्मीदों का संचार करते हैं
सारी तृष्णाओं को मिटाकर
सारे बैर-भाव मिटाकर
नवजीवन की ओर
अनंत के कठिन पथ पर अग्रसर कर
जीवन की हर राह को सरल बना देते हैं
- साधना