Showing posts with label water. Show all posts
Showing posts with label water. Show all posts

Sunday, June 9, 2013

कारी बदरिया

B&W Cumulous Cloud


बहुत लंबे इंतज़ार के बाद बादल,
रुई से नर्म हो जल से भरकर आए,
पवन भी लहरा-लहरा कर, 
बल-खाकर इतराने लगी,
जमकर बरसी प्यारी बदली,
नवजीवन का संचार हुआ,
प्यासी तरसती आँखों को भी आराम मिला,
लगा जैसे कई दिनों से,
बिछड़ी सखी आकर मिली,
हर तरफ अपनेपन का एहसास हुआ,
पल भर में गर्मी से मिली थकान दूर हो गयी,
मस्त-मस्त कारी बदरिया ने,
नए-नए सपनों से श्रृंगार किया।

- साधना

Friday, January 11, 2013

जल

water drop1
जल ही जीवन है कहा करते है सभी,
जल की बूंदे मिलकर कहीं झरना बन जाती,
कही महासागर का रूप ले प्रलय ले आती,
यही एक बूंद सीपी में समाकर मोती बन चमचमाती,
खेतों में पहुँच धन-धान्य उपजाती,
धरती को अलग-अलग रंगों के मोहक रूप दे देती,
एक नन्ही-सी बूंद पंछियों का मन तृप्त कर देती,
यही जल की धारा पितरों को अर्पित कर उनका तर्पण करती, 
इसी जल की छाया में चंद्रमा का बिम्ब
देखकर कान्हा खुश हो जाते थे,
पर प्रदूषण के कारण जल का जीवन ही ख़तरे में हैं,
जल के वजूद को बचाना होगा, जीवन का रस ख़तरे में है,
उसे फिर से जीवन अमृत बनाना होगा... 
-साधना