Showing posts with label प्यार. Show all posts
Showing posts with label प्यार. Show all posts

Sunday, May 11, 2014

माँ प्यार तुम्हारा

Manon et Maman

माँ प्यार तुम्हारा निर्मल जलधारा ,कलकल कर बहता जाता 
मेरे जीवन की सारी नीरवता और विषाद को अपने 
संग ले कलकल बहता जाता 
सावन की मस्त फुहारों सा मेरे तन-मन को भिगो जाता 
माँ प्यार तुम्हारा मधुर-मधुर 
तपती धूप में ठंडक पहुँचता 
माँ प्यार तुम्हारा चंदा की निर्मल चाँदनी सा 
थके हुए मन को शांति का एहसास दिलाता 
माँ प्यार तुम्हारा शक्ति बन जीवित होने का एहसास 
दिला सत्य की राह पर चलना सिखलाता 

- साधना 

Monday, September 30, 2013

टूटे रिश्तों की चुभन

Broken Heart Grunge

मैं उन टूटे रिश्तों की चुभन महसूस कर रही हूँ
जो इस संसार की भागमभाग में टूट कर खो गए हैं
रिश्तों को सुखद व सुवासित बनाना चाहती हूँ,
पर बहुत कठिन सा लगता है, रिश्तों  को आसानी से बदल पाना,
क्योंकि चारो ओर छल कपट से भरी दुनिया नजर आती है
अपने ही अपनों को छलते हैं,
कोशिशो में सफलता का विश्वास ले
हम इन रेगिस्तानो में भटकते है
मन सोचता है एक बार फिर मिलकर
हम तुम कुछ बातें करते
कुछ तुम कहते कुछ हम कहते,
मिल कर दोनों के आंसूओं के सैलाब में
बह जाते सारे गिले-शिकवे
सुबह होने पर रक्तिम आभा लिए
एक नया सूरज बादलों की ओट से
मुस्करा कर निकलता
और हम भूल जाते टूटे रिश्तों की चुभन...
- साधना

Sunday, September 22, 2013

ममता की छांव

Tree hugs!

माँ, तुमने स्वप्निल आँखों से,
अपने नर्म नाज़ुक हाथों से, 
एक छोटा सा बीज रोपा था धरती की गहराई में,
अब स्नेह के जल को पाकर,
वह धीरे-धीरे घुटनों की ऊँचाई तक बड़ा हो,
धीरे-धीरे विशाल आकार लेने लगा है,
जिसके हर पत्ते फूल-फल से,
तुम्हारे हर पल आसपास होने का अहसास होता है,
उसके फूलों में तुम्हारे निर्मल प्यार की खुशबू है,
जो मंद मंद पवन को सुवासित कर चारों ओर महकती है,
फलों में तुम्हारे प्यार की मिठास व निश्छल प्रेम का अहसास है,
जो मुझे भर देता है आत्म विश्वास से,
उसकी घनी छाया में महसूस होता है,
तुम्हारी गोद में सिर रखकर सोने सा सुकून व सभी आत्मीय जनों का आशीर्वाद....
- साधना

Monday, April 15, 2013

तुम्हारी आँखें...

couple-hold-hands-in-silhouette-at-sunset-16nov2008

तुम्हारी आँखें कुछ कहती है, आँखों में प्यार और
विश्वास छुपा है, और कुछ सतरंगी सपने,
मेरा दिल चाहता है तुम्हारी हर तमन्ना पूरी हो,
तुम्हारी भीगी सी नम आँखों से बहने वाले
आँसू में पोंछना चाहती हूँ,
तुम्हारे कहे-अनकहे हर स्वप्न को,
जो तुम्हारी आँखों में तैरते है,
इंद्रधनुष बन आँखों में उतरते है, उन्हे पूरा करना चाहती हूँ,
तुम्हारा विश्वास जीत मैं तुम्हें अपना बनाना चाहती हूँ,
ताकि जीवन के सुनहरे पथ में कोई बाधा न आने पाये...
- साधना

Friday, March 15, 2013

मानव या दानव

Good and evil

अरे मानव! तू क्यों हर पल दानव बनता जा रहा हैं,
ईश्वर ने तुझे बहुत सोच समझकर प्यार और विश्वास के साथ बनाया था,
अपनी अनुपम कलाकृति समझ वह भी मन ही मन मुस्कुराया था,
पर तूने उस ईश्वर के अरमानों पर पानी फेर दिया,
प्यार, विश्वास, भाईचारे को छोड़ तू हर पल,
दानव बन कहीं आगजनी, विस्फोट व बलात्कार,
जैसे महाघोर पापों में लिप्त हो गया
इंसानियत को भूल वहशी, पापी, दरिंदा बन गया
अरे मानव! तू अपने गुनाहों को छोड़ फिर से इंसान बनने की कोशिश कर,
वरना वह दिन दूर नहीं जब प्रलय की आँधी आएगी,
और तेरा नामोनिशां मिटा चली जाएगी। 
- साधना 

Wednesday, February 13, 2013

प्यार

Love Letters | Schipul Love Fest 2011
प्यार में छुपी है जीवन की अनंत ऊर्जा,
प्यार के आने से घर-आँगन महक जाते,
प्यार के आने से दुनिया रंगीन नज़र आती,
ज़िंदगी की हर राह आसान नज़र आती,
प्यार में डूबकर दुनिया अपनी लगती,
प्यार ना मिले तो दुनिया बेरंग नज़र आती,
फिर प्यार में डूबकर मन कभी कवि कभी चित्रकार बन जाता,
प्यार हर दिन एक नया एहसास दिला,
हमारे दिल के दरवाज़े पर दस्तक देता,
प्यार ज़िंदगी का अनमोल तोहफ़ा है,
इसे बर्बाद न होने दे,क्योंकि प्यार फिर लौट कर नहीं आता। 
- साधना 

Tuesday, February 5, 2013

प्यार

Broken Heart

प्यार में दिल के टूटने की आहट नहीं होती,
दिल शीशे की तरह चूर-चूर हो जाता है,
बिखरे टुकड़ों में अलग-अलग अक्स नज़र आते,
जोड़ने की चाहत में हाथ लहूलुहान हो जाते,
मगर जुडने की कोई राह नज़र नहीं आती,
शीशे के टुकड़ों से आईना बन जाता है,
पर टूटे टुकड़े नहीं बन पाते बेदाग आईना,
टूटे टुकड़ों में अधूरे से चेहरे नज़र आते,
एक अधूरेपन का हर पल एहसास कराते,
पर दिल फिर जुडने की चाह में धीरे-धीरे प्यार में खो जाता। 
- साधना